गर्मी की छुट्टियों में देख डालिए भारत की ये 10 UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स

6 मई 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock

भारत में 43 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं जिनमें से 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और सिर्फ एक- कंचनजंगा नेशनल पार्क- मिक्स्ड है।

यहां हम आपको बता रहे हैं भारत की ऐसी 10 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के बारे में जिन्हें एक बार देखने तो बनता ही है…

सह्याद्रि श्रृंखला प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत खजाना है जहां ना सिर्फ खूबसूरत नजारे हैं, बल्कि रोमांचक ट्रेकिंग डेस्टिनेशन भी।

10. पश्चिमी घाट

शानदार आर्किटेक्चर और कहानियों का गढ़ ये हेरिटेज सिटी बुलंद दरवाजे, जामा मस्जिद और तमाम किलों की शान बटोरे हुए है।

9. फतेहपुर सीकरी

सफेद संगमरमर से बने भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक ताजमहल को दुनिया के 7 अजूबों में शुमार किया जाता है।

8. ताज महल

सदियों से भारत में बसे बेमिसाल शहरों की गवाही देते हैं आमेर किला, हवा महल, जो तब के आर्किटेक्चर की कहानी बयान करते हैं।

7. जयपुर

प्राचीन राजाओं की कहानियों से लेकर बारीक कलाकारी से गढ़े गए मंदिरों तक, महाबलीपुरम समय में लौटने का एहसास कराता है।

6. महाबलीपुरम

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे इस पार्क में दिखता है रौब दुर्लभ एक सींग वाले गैंडे का। बाघ से लेकर हाथी यहां बेफिक्र घूमते दिखते हैं।

5. काजीरंगा नेशनल पार्क

मध्य प्रदेश के सांची में सम्राट अशोक के बनवाए स्तूप पर गौतम बुद्ध के जीवन की कहानियों और जातक कथाओं को उकेरा गया है।

4. सांची स्तूप

सूर्य देव के रथ की शक्ल में बने इस मंदिर के लिए रबींद्रनाथ टैगोर ने कहा था- 'यहां पत्थर की भाषा, इंसान की भाषा से आगे निकल जाती है।'

3. कोणार्क मंदिर 

कर्नाटक के इतिहास का स्वर्णकाल रहा विजयनगर साम्राज्य कितना शानदार था, इसकी झलक दिखती है वीरुपाक्ष मंदिर कॉम्प्लेक्स में।

2. हंपी

बौद्ध और जैन धर्म की पहचान इन गुफाओं के बीच है कैलाश मंदिर जिसे चट्टान में ऊपर से नीचे की ओर उकेरा गया था।

1. एलोरा की गुफाएं

बहुमूल्य पत्थर, विशाल द्वार... इमारतों पर लिखी इकॉनमी की कहानी

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें