सभी तस्वीरें: Shutterstock
हमने महिला दिवस मना लिया, जो महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है। यह दिन याद दिलाता है कि हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देना चाहिए।
कई महिलाओं ने बिजनेस में सफलता हासिल की है। किरण मजूमदार शॉ और सावित्रीबाई जिंदल जैसी हस्तियां महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं।
कई महिलाओं के पास बिजनेस आइडिया तो होते हैं, लेकिन फंड की कमी होती है। सरकार महिला उद्यमियों को समर्थन देने के लिए कई योजनाएं चलाती है।
बजट 2025 में शुरू हुई यह योजना SC/ST महिलाओं को ₹2 करोड़ तक का लोन देती है। सरकार 5 लाख महिलाओं की मदद करेगी ताकि वे अपना बिजनेस शुरू कर सकें।
यह योजना खाने से जुड़े बिजनेस जैसे कैटरिंग, फूड स्टॉल आदि शुरू करने के लिए ₹50,000 तक का लोन देती है। महिलाएं इससे सामान और कच्चा माल खरीद सकती हैं।
यह योजना महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का लोन देती है। अगर कंपनी है, तो 51% हिस्सा महिला, SC या ST के नाम होना जरूरी है।
इस योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख से अधिक के लोन पर 0.05% की छूट मिलती है। ₹50 लाख तक लोन लिया जा सकता है, और ₹10 लाख तक के लोन के लिए कोई गारंटी नहीं।
कर्नाटक सरकार की यह योजना महिलाओं को उद्यमिता में बढ़ावा देती है। इसमें ₹3 लाख तक का लोन और सब्सिडी मिलती है। साथ ही, सरकार प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना महिला उद्यमियों को तीन श्रेणियों में लोन देती है। शिशु: ₹50,000 तक, किशोर: ₹50,000 से ₹5 लाख, तरुण: ₹5 लाख से ₹10 लाख तक। ये लोन बिना गारंटी मिलते हैं।