Images: Shutterstock;
Warren Buffett कहते हैं कि अगर आप ऐसी चीजें खरीदते हैं जिनकी जरूरत नहीं, तो एक दिन आपको जरूरी चीजें बेचनी पड़ेंगी। सोच-समझकर खर्च ही आजादी है।
Buffett का नियम साफ है, जो खर्च के बाद बचे, उसे मत बचाओ। पहले बचत करो, फिर जो बचे उसी से खर्च करो। यही अमीरों की सोच है।
अगर आप दुनिया के सबसे खुशकिस्मत 1% लोगों में हो, तो बाकी 99% के बारे में सोचना तुम्हारी जिम्मेदारी है। असली अमीरी सिर्फ पैसा नहीं, सोच है।
Buffett कहते हैं कि उन्होंने ज्यादातर लोगों को शराब और कर्ज की वजह से डूबते देखा है। उधार का पैसा फायदा नहीं, खतरा बनता है।
आज जो आराम में हैं, वो इसलिए क्योंकि किसी ने बहुत पहले सही फैसले लिए थे। बचत एक बीज है, जो समय के साथ छाया बनती है।
सच यह है कि बहुत सफल लोग ज्यादातर चीजों को “ना” कहते हैं। हर ऑफर, हर चाहत जरूरी नहीं होती। कंट्रोल ही सफलता है।
Buffett हमेशा बड़ी नकदी रखते हैं, ताकि चैन की नींद सो सकें। पैसा सिर्फ कमाने के लिए नहीं, मानसिक शांति के लिए भी होता है।
अगली स्टोरी पढ़ें