9 प्वाइंट में समझिए SGB की सीरिज VI-XII तक की पूरी डीटेल

FEBRUARY 11, 2026

Images: Shutterstock

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के निवेशकों के लिए खजाना खोल दिया है। 11 फरवरी 2026 को ड्यू हुई सीरीज के लिए रिडेम्पशन प्राइस 15,440 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। 

आरबीआई ने 11 फरवरी 2026 को होने वाले रिडेम्पशन का भाव 15,440 रुपये प्रति यूनिट तय किया है, जो 6, 9 और 10 फरवरी के 999 प्योरिटी वाले गोल्ड के औसत भाव पर आधारित है।

SGB 2019-20 सीरीज IX के निवेशकों को 279 परसेंट का भारी रिटर्न मिला है, क्योंकि इसका इश्यू प्राइस मात्र 4,070 रुपये था और अब भाव 15,440 रुपये है।

SGB 2020-21 सीरीज V के निवेशकों को भी 192 परसेंट का मुनाफा हुआ है, उन्होंने 5,284 रुपये में बॉन्ड खरीदा था और अब उन्हें प्रति ग्राम 10,156 रुपये का सीधा फायदा हो रहा है।

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 2018-19 सीरीज VI का प्री-मैच्योर रिडेम्पशन 12 फरवरी 2026 को होगा, जिसके लिए रिक्वेस्ट विंडो 2 फरवरी तक खुली थी।

2019-20 सीरीज III के लिए रिडेम्पशन की तारीख 13 फरवरी 2026 तय की गई है, यानी इस सीरीज के निवेशकों को अब पैसा वापस मिलने वाला है।

2019-20 सीरीज IV का रिडेम्पशन 17 मार्च 2026 को होगा, इसके लिए रिक्वेस्ट विंडो 13 फरवरी से शुरू होगी और 7 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।

2019-20 सीरीज X का रिडेम्पशन 11 मार्च 2026 को और 2020-21 सीरीज VI का रिडेम्पशन 7 मार्च 2026 को होना तय हुआ है।

2020-21 सीरीज XII के निवेशक 9 मार्च 2026 को पैसा निकाल सकते हैं, इसके लिए रिक्वेस्ट विंडो 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 27 फरवरी तक चलेगी।

बजट 2025 में सरकार ने SGB स्कीम को रोक दिया है, लेकिन पुराने निवेशकों को 5 साल बाद एग्जिट का विकल्प मिलता रहेगा, जिसका भाव पिछले 3 दिन के क्लोजिंग प्राइस पर तय होता है।

10 प्वाइंट्स में समझिए बजट की ABCD

अगली स्टोरी पढ़ें

Read Now