Images: Shutterstock
कई लोग मार्केट क्रैश होने या मंदी के डर से SIP रोक देते हैं। मार्केट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। SIP रोकने से कंपाउंडिंग का फायदा नहीं मिल पाता।
SIP जल्दी अमीर बनने का तरीका नहीं है। अच्छे रिटर्न के लिए 10-15 साल तक निवेश बनाए रखें। कंपाउंडिंग का फायदा लंबे समय तक निवेश पर ही मिलता है।
दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके निवेश न करें। अपनी जरूरत, लक्ष्य और रिस्क के हिसाब से फंड चुनें। गलत फंड का चुनाव एक बड़ी गलती साबित हो सकती है।
जैसे-जैसे आपकी आय बढ़े, हर साल SIP में 10-15% बढ़ोतरी करें। इससे बड़ा फंड तैयार होगा। इस तरीके को स्टेप-अप एसआईपी कहते हैं।
हर साल अपने निवेश की समीक्षा करें। अगर कोई फंड लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे बदलने पर विचार किया जा सकता है।
लक्ष्य न होने से निवेशक थोड़ी सी जरूरत पड़ने पर बीच में ही पैसा निकाल लेते हैं, जिससे कंपाउंडिंग का चक्र टूट जाता है।
अगली स्टोरी पढ़ें