Credit Score सुधारने के 8 आसान टिप्स

20 मार्च 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड मिल सकते हैं। वहीं, खराब क्रेडिट स्कोर होने पर लोन मिलना मुश्किल हो सकता है या ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। 

बिल, लोन EMI और क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करें। एक भी लेट पेमेंट से स्कोर गिर सकता है।

1. समय पर पेमेंट करें

अपने क्रेडिट लिमिट का 30% से कम उपयोग करें। ज्यादा खर्च से स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ता है।

2. क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल न करें

हर नया लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन हार्ड इंक्वायरी बनता है, जिससे स्कोर कम हो सकता है।

3. बार-बार लोन अप्लाई न करें

CIBIL या अन्य क्रेडिट रिपोर्ट में गलती हो सकती है। इसे समय-समय पर चेक करें और सही करवाएं।

4. क्रेडिट रिपोर्ट को नियमित रूप से जांचें

पुराने कार्ड आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को मजबूत करते हैं। इन्हें बिना वजह बंद करने से स्कोर गिर सकता है।

5. पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें

अगर इनकम बढ़ी है तो बैंक से क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की रिक्वेस्ट करें। इससे क्रेडिट उपयोग कम दिखेगा।

6. क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की कोशिश करें

EMI, बिल और क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए ऑटो-डेबिट चालू करें ताकि भुगतान कभी मिस न हो।

7. ऑटो-डेबिट सेट करें

अगर उधार लेने वाला डिफॉल्ट करता है तो आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ेगा। सोच-समझकर फैसला लें।

8. दूसरों के लोन के गारंटर बनने से बचें