return to news
  1. भारत की सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनी कौन, NSE, अडानी प्रॉपर्टीज या हल्दीराम?

मार्केट न्यूज़

भारत की सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनी कौन, NSE, अडानी प्रॉपर्टीज या हल्दीराम?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 10:22 IST

सारांश

एक्सिस बैंक के निजी बैंकिंग कारोबार 'बरगंडी प्राइवेट' और 'हुरुन इंडिया' की हुरुन रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनियों में कई उपभोक्ता, फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियां भी प्रमुखता से शामिल हैं।

एनएसई

एनएसई अनलिस्टेड कंपनियों में देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी: हुरुन रिपार्ट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ इस साल आ जाएगा। एनएसई ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास डीआरएचपी भी फाइल कर दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 4.86 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ भारत की सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनी बनी हुई है। '2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 रिपोर्ट में यह कहा गया है। देश का सबसे बड़ा शेयर मार्केट अनलिस्टेड कंपनियों की रैंकिंग में सबसे आगे रहा। इसने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और रियल एस्टेट कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज को पीछे छोड़ दिया है। यह शेयर मार्केट के बिजनेस मॉडल और वृद्धि की संभावनाओं में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सिस बैंक के निजी बैंकिंग कारोबार 'बरगंडी प्राइवेट' और 'हुरुन इंडिया' की हुरुन रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनियों में कई उपभोक्ता, फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियां भी प्रमुखता से शामिल हैं। खाने का सामान बनाने वाली कंपनी 'हल्दीराम', फिनटेक कंपनी 'रेजरपे' और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी 'ग्रीनको' उन प्रमुख अनलिस्टेड कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने रैंकिंग में जगह बनाई है। अनलिस्टेड कंपनियों का यह शानदार प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब निवेशक मार्केट में मजबूत स्थिति वाली कंपनियों को लिस्ट होने से पहले ही अधिक मूल्यांकन दे रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनी का दर्जा ऐसे समय में मिला है जब शेयर मार्केट ने पिछले सप्ताह बाजार नियामक सेबी के पास अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए शुरुआती डॉक्यूमेंट्स जमा किए हैं। इसकी अनुमानित वैल्यू लगभग 30,000 करोड़ रुपये है और यह शेयर बिक्री भारतीय शेयर मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा पब्लिक बनने की राह पर है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कंपनियों का कुल मूल्यांकन 3,400 अरब डॉलर से अधिक हो गया है और इनकी 500 कंपनियां मिलकर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बराबर पहुंच गई हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख