return to news
  1. Stocks To Watch Today: Tata Motors, BoB के साथ इस डिफेंस स्टॉक को मिला करोड़ों का ऑर्डर, फोकस में रहेंगे ये शेयर

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch Today: Tata Motors, BoB के साथ इस डिफेंस स्टॉक को मिला करोड़ों का ऑर्डर, फोकस में रहेंगे ये शेयर

Upstox

4 min read | अपडेटेड November 03, 2025, 09:19 IST

सारांश

Stocks To Watch Today: आज बाजार में टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, बैंक आफ बड़ौदा और एनसीसी जैसे दिग्गज शेयरों पर फोकस रहेगा। एस्ट्रा माइक्रोवेव के जेवी को 286 करोड़ का ऑर्डर मिला है। दूसरी तरफ, मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) के मुनाफे में गिरावट आई है, जो शेयर पर दबाव डाल सकता है।

stocks to watch 3 nov

Stock To Watch Today: इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Stocks To Watch Today: 03 नवंबर की सुबह भारतीय इक्विटी मार्केट में हलचल मिली-जुली है. BSE सेंसेक्स 83,946 के आसपास हल्की बढ़त में है और लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 50 में मामूली दबाव दिखा और यह 25,701 पर थोड़े नुकसान के साथ नजर आया. निफ्टी का 1 महीने का रिटर्न करीब 3.09% है यानी पिछले महीने से इस इंडेक्स में तेजी दिखी है. बैंक निफ्टी में हल्की तेजी है और यह 57,814 के पास ट्रेड करता दिखा. बैंक निफ्टी का 1 महीने का रिटर्न भी पॉजिटिव में है, यह लगभग 3.94% है. कुल मिलाकर शुरुआती सेशन में सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी प्रेशर में और बैंकिंग इंडेक्स में हल्की खरीद दिखाई दे रही है.

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहने वाले हैं। कंपनियों के तिमाही नतीजे, बिक्री के आंकड़े और बड़े ऑर्डर की घोषणाओं का असर इन शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है। निवेशकों को आज टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, बैंक आफ बड़ौदा और एनसीसी समेत कई शेयरों पर खास नजर रखनी चाहिए।

तिमाही नतीजों और बिक्री पर नजर

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर आज फोकस में रहेगा, क्योंकि कंपनी जल्द ही अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। नतीजों से पहले निवेशक इस शेयर में अपनी पोजीशन बनाते दिख सकते हैं। इसके अलावा ऑटो सेक्टर से ही आयशर मोटर्स पर भी नजरें रहेंगी। कंपनी ने अक्टूबर 2025 के लिए बिक्री के शानदार आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 13 फीसद बढ़कर 1,24,951 यूनिट रही है। वहीं, कामर्शियल व्हीकल (VECV) की बिक्री भी 13.2 फीसद बढ़कर 8,050 यूनिट हो गई है।

नतीजों के दम पर एक्शन

कुछ कंपनियों ने अपने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिसका असर आज दिख सकता है। महिंद्रा हॉलिडेज का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 47 फीसद बढ़कर 749.50 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने महाबलेश्वर में एक नया रेसॉर्ट भी जोड़ा है। इसके अलावा, एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC Finance) ने भी दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 30 फीसद बढ़कर 109 करोड़ रुपये रहा है, जबकि एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 29 फीसद बढ़कर 9,938 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरी तरफ, मैपमाईइंडिया (CE Info Systems) के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 15.33 फीसद घटकर 30.33 करोड़ रुपये रह गया है, जिससे आज शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है। जेन टेक (Zen Tech) भी अपने कमजोर तिमाही नतीजों के कारण फोकस में रहेगा।

ऑर्डर मिलने से भागेगा यह शेयर

डिफेंस सेक्टर की कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स (Astra Microwave) के शेयर में आज बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के ज्वाइंट वेंचर 'एस्ट्रा राफेल कामसिस' को रक्षा मंत्रालय से 285.56 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारतीय वायु सेना (IAF) की स्पेशल फोर्स को कम्युनिकेशन सिस्टम सप्लाई करने के लिए है।

इन शेयरों पर भी रखें नजर

सरकारी बैंक बैंक आफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का शेयर भी आज रडार पर रहेगा। यह शेयर हाल ही में अपना 52-हफ्ते का नया हाई बनाने में कामयाब रहा है, जो इसमें मजबूत मोमेंटम का संकेत दे रहा है। रेलवे सेक्टर की कंपनी टिटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) को एमएमआरडीए से 24.81 अरब रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके चलते यह शेयर भी फोकस में है। आखिर में इंफ्रा कंपनी एनसीसी (NCC) पर भी नजर रखें, क्योंकि 6 नवंबर को कंपनी की बोर्ड बैठक होने वाली है, जिसमें दूसरी तिमाही के नतीजों पर विचार किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख