return to news
  1. Shreenath Paper Listing: BSE SME पर धड़ाम कंपनी, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर

मार्केट न्यूज़

Shreenath Paper Listing: BSE SME पर धड़ाम कंपनी, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 10:52 IST

सारांश

Shreenath Paper Share Price: श्रीनाथ पेपर प्रॉडक्ट्स के आईपीओ में सिर्फ नए शेयर्स की सेल थी और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं था। इस आईपीओ के लिए ₹44 प्रति शेयर का प्राइस फिक्स किया गया था जिसे लिस्टिंग के बाद कंपनी हासिल नहीं कर सकी। इससे निवेशकों को काफी घाटा हुआ होगा। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान भी कंपनी के शेयर्स पर सिर्फ खुदरा निवेशकों ने ही बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा महज 60% बुक हुआ था।

Shreenath Paper Products फार्मासूटिकल से लेकर टेक्सटाइल तक कई कंपनियों को सप्लाई करती है प्रॉडक्ट्स।

Shreenath Paper Products फार्मासूटिकल से लेकर टेक्सटाइल तक कई कंपनियों को सप्लाई करती है प्रॉडक्ट्स।

Shreenath Paper Products: पेपर प्रॉडक्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी Shreenath Paper Products बुधवार, 5 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर 20% के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुई। कंपनी के शेयर्स ₹44 के इशू प्राइस के बदले करीब ₹35 प्रति शेयर के भाव पर उतरे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shreenath Paper Products के IPO पर भी निवेशकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला था। इस पर आखिरी दिन तक करीब दोगुना बोली लग चुकी थी लेकिन पहले दो दिन बेहद सुस्त रहे थे। ₹23.36 करोड़ के इस इशू पर कुल 50.28 लाख शेयर्स के बदले 96 लाख शेयर्स के लिए सब्सक्रिप्शन आया।

इसमें सबसे आगे रहे थे खुदरा निवेशक जिन्होंने 3.18 गुना बुकिंग की। इस हिस्से के लिए 25.14 लाख शेयर्स ऑफर पर थे जबकि बुकिंग 80 लाख शेयर्स के लिए की गई।

हालांकि, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 63% ही बुक हुआ। यहां भी 24.14 लाख शेयर्स ऑफर पर थे जबकि बोली सिर्फ 16 लाख शेयर्स के लिए लगी।

इस आईपीओ में निवेश के लिए खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा 3,000 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कुल कीमत ₹1,32,000 है। इस आईपीओ के लिए ₹44 प्रति शेयर का प्राइस फिक्स किया गया है।

डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद इसका एक लॉट खरीदने वाले निवेशकों को करीब ₹26 हजार का घाटा हुआ होगा।

IPO डीटेल्स

इस आईपीओ में सिर्फ नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी इससे आने वाला कैपिटल कंपनी को जाएगा, प्रमोटर्स को नहीं।

कंपनी का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल के जरिए अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने का है। इसे सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में लगाया जाएगा।

कंपनी कैपिटल का 77.05% हिस्सा यानी करीब ₹18 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों में लगाएगी जबकि 12.85% हिस्सा यानी करीब ₹2.87 करोड़ सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे।

क्या करती है कंपनी? Shreenath Paper Products Ltd सब्लिमेशन बेस पेपर, स्ट्रॉ पेपर, कप स्टॉक पपर, थर्मल बेस पेपर, सिक्यॉरिटी PSA शीट्स, हाई स्ट्रेग्थ पेपर जैसे उत्पाद FMCG, फार्मासूटिकल, टेकसटाइल, ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर्स में सप्लाई करती है। इसके ऑपरेशन्स मुख्य रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में हैं।

Shreenath Paper Products का वित्तीय रिपोर्ट कार्ड
KPIआंकड़े
रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई)23.19%
रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (आरओसीई)19.32%
पेट मार्जिन2.36%
प्राइस टू बुक वैल्यू  3.33 

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख