return to news
  1. Q2 Results Highlights (October 31): Vedanta का मुनाफा 59% लुढ़का, Bharat Electronics समेत कई बड़ी कंपनियों ने जारी किए नतीजे

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Highlights (October 31): Vedanta का मुनाफा 59% लुढ़का, Bharat Electronics समेत कई बड़ी कंपनियों ने जारी किए नतीजे

Upstox

5 min read | अपडेटेड October 31, 2025, 18:18 IST

सारांश

Q2 Results Updates: आज Bharat Electronics, Bharat Petroleum Corporation, Bank of Baroda, Shriram Finance, GAIL India, Godrej Consumer Products और Schaeffler India भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए तैयार हैं।

Q2 Results Live

Q2 Results Live Updates: आज सितंबर तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही अन्य कंपनियों में Phoenix Mills, ACC, Balkrishna Industries भी शामिल हैं।

Q2 Results Live Updates: FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सिलसिला आज 31 अक्टूबर को भी जारी है। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही हैं। इस लिस्ट में Maruti Suzuki से लेकर Vedanta जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, Bharat Electronics, Bharat Petroleum Corporation, Bank of Baroda, Shriram Finance, GAIL India, Godrej Consumer Products और Schaeffler India भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए तैयार हैं। यहां आप इन कंपनियों के नतीजों की पूरी जानकारी सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज सितंबर तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही अन्य कंपनियों में Phoenix Mills, ACC, Balkrishna Industries, Patanjali Foods, Dr Lal PathLabs, Kalpataru Projects International, Zensar Technologies, Jubilant Pharmova, RR Kabel, Aptus Value Housing Finance India, Sammaan Capital, Mahindra Lifespace Developers और Bajaj Electricals भी शामिल हैं।

04:05 PM: BPCL का नेट प्रॉफिट हुआ डबल

BPCL का शुद्ध लाभ ₹2297.23 करोड़ से बढ़कर ₹6442.53 करोड़ हो गया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर लगभग डबल हो गया। इसका रेवेन्यू ₹1.18 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.22 लाख करोड़ हो गया, यानी सालाना आधार पर 3.39% की बढ़ोतरी हुई। BPCL के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹7.5 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है, जो 75% है।

02:55 PM: Vedanta का मुनाफा 59% लुढ़का

Vedanta का FY26 की सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 59 फीसदी घटकर 1,798 करोड़ रुपये पर आ गया। 2,067 करोड़ रुपये की एकमुश्त लागत के कारण कंपनी के मुनाफे में यह गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5.4 फीसदी बढ़कर 39868 करोड़ रुपये पर रहा। कंपनी का EBITDA भी करीब 15 फीसदी बढ़कर 11397 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका EBITDA मार्जिन 28.6 फीसदी पर रहा।

02:32 PM: Maruti Suzuki का मुनाफा 7.3% उछला

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने आज 31 अक्टूबर को FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.3 फीसदी बढ़कर 3,293 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹3069.2 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तिमाही के दौरान इसके नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे।

02:18 PM: Dr. Lal PathLabs ने बोनस इश्यू को दी मंजूरी

Dr. Lal PathLabs ने FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू का ऐलान कर दिया है। यानी कंपनी रिकॉर्ड डेट तक शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर जारी करेगी। यह पहली बार है जब डॉ. लाल पैथलैब्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी। बोनस के अलावा बोर्ड प्रति शेयर ₹7 के डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है। बोनस जारी करने की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

02:13 PM: Bajaj Electricals का PAT 24% लुढ़का

Bajaj Electricals का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में ₹9.86 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹12.9 करोड़ से 23.56% कम है। इसका रेवेन्यू ₹1,107.14 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹1,118.33 करोड़ से 1% कम है।

01:34 PM: ACC का लाभ कई गुना बढ़कर ₹1119 करोड़ पर

ACC का शुद्ध लाभ ₹1119.23 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹199.66 करोड़ से 460.56% अधिक है। इसका रेवेन्यू ₹5,896.16 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹4542 करोड़ से 29.81% अधिक है।

01:30 PM: Bharat Electronics का PAT 18% बढ़ा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने PAT में 17.87% की वृद्धि दर्ज की, जो एक वर्ष पूर्व के ₹1092.45 करोड़ की तुलना में ₹1287.77 करोड़ रहा। इसका रेवेन्यू सालाना 25.78% बढ़कर ₹5,792.09 करोड़ हो गया।

01:26 PM: Dhanuka Agritech का मुनाफा 20% घटा

Dhanuka Agritech का नेट प्रॉफिट ₹93.96 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹117.51 करोड़ से 20% कम है। कंपनी का रेवेन्यू ₹598.24 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹654.24 करोड़ से 8.56% कम है।

12:43 PM: Maruti Suzuki के शेयरों में आय से पहले तेजी

आय की घोषणा से पहले, कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर NSE पर 0.76% बढ़कर ₹16,330 प्रति यूनिट पर कारोबार कर रहे हैं।

11:45 PM: Mphasis का PAT 11% उछला

आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर Mphasis ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर तिमाही में 10.79% बढ़कर ₹469 करोड़ हो गया। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में ₹423.3 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

11:43 PM: GM Breweries के बोर्ड की बैठक 11 नवंबर को

GM Breweries के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 11 नवंबर को होगी जिसमें सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

11:42 PM: BF Utilities का मुनाफा 4% घटा

BF Utilities का शुद्ध लाभ ₹35.69 करोड़ रहा, जो एक साल पहले के ₹37.32 करोड़ से 4.36% कम है। इसका रेवेन्यू ₹208.21 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के ₹242.19 करोड़ से 14% कम है।

11:40 PM: United Spirits के शेयर 5% उछले

यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों में आज 5.75% की बढ़ोतरी हुई। सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद NSE पर यह ₹1,474.90 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

11:38 PM: Bandhan Bank के शेयरों में 6% की गिरावट

प्राइवेट सेक्टर लेंडर बंधन बैंक ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। इसके एक दिन बाद आज 31 अक्टूबर को बंधन बैंक के शेयर NSE पर 6% तक गिरकर ₹160.31 प्रति शेयर पर आ गए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख