return to news
  1. Onyx Biotec Listing: 11% डिस्काउंट के साथ स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री, लगा 5% अपर सर्किट

मार्केट न्यूज़

Onyx Biotec Listing: 11% डिस्काउंट के साथ स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री, लगा 5% अपर सर्किट

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 12:48 IST

सारांश

फार्मासूटिल कंपनी Onyx Biotec के शेयर्स NSE SME पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए। इशू प्राइस पर 11% डिस्काउंट के साथ उतरे शेयर्स ने 5% की बढ़त हासिल की।

इंजेक्शन के लिए स्टेराइल पानी बनाती है कंपनी

इंजेक्शन के लिए स्टेराइल पानी बनाती है कंपनी

Onyx Biotec Limited के शेयर्स NSE SME प्लेटफॉर्म पर सुस्ती के साथ उतरे। कमजोर परफॉर्मेंस देते हुए कंपनी के शेयर्स IPO प्राइस से 11% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इशू प्राइस जहां ₹61 /शेयर था, वहीं लिस्टिंग ₹54.05 पर हुई। हालांकि, कुछ राहत हासिल करते हुए ये 5% बढ़त के साथ ₹56.75 पर पहुंचे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसका एक लॉट 2000 शेयर्स का था। ऐसे खुदरा निवेशक, जिन्हें एक लॉट मिला था, उन्हें ट्रेडिंग शुरू होने के बाद ₹13,900 का नुकसान हुआ होग। NSE पर 15 मिनट के अंदर ही 6.06 लाख शेयर्स की खरीद- फरोख्त हो गई थी। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹102.9 करोड़ पर था।

Onyx Biotec IPO ₹29.34 करोड़ का बुक बिल्डिंग इशू था। इसमें 48.1 लाख फ्रेश शेयर्स शामिल थे। इसके लिए प्राइस बैंड ₹58- ₹61 तय किया गया था। पब्लिक सब्सक्रिप्शन 13 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर को बंद हुआ था। इसे 198.68 बार सब्सक्राइब किया गया था।

सब्सक्रिप्शन के लिए जहां 32 लाख शेयर्स थे वहीं 63.557 करोड़ शेयर्स के लिए बोली लगाई गई थी। गैर- संस्थागत निवेशकों का कोटा 603.43 बार बुक किया गया जबकि खुदरा निवेशकों का कोटा 119.36 पर पहुंच गया था। Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने 32.49 बार इसे बुक किया था।

कंपनी इससे आए कैपिटल का इस्तेमाल अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। एक हाई- स्पीड कार्टन पैकेजिंग लाइन को मौजूदा उत्पादन इकाई में लगाया जाएगा। बाकी राशि कर्ज चुकाने और सामान्य जरूरतों को पूरा करने में लगाई जाएगी।

फार्मासूटिकल कंपनी 2005 में बनी थी। ये इंजेक्शन्स के लिए स्टेराइल पानी मुहैया कराती है। ड्राई पाउडर इंजेक्शन, ड्राई सिरप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख