return to news
  1. NTPC Green Energy के शेयर्स इशू प्राइस से 22% ऊपर, 3% प्रीमियम पर हुए थे लिस्ट

मार्केट न्यूज़

NTPC Green Energy के शेयर्स इशू प्राइस से 22% ऊपर, 3% प्रीमियम पर हुए थे लिस्ट

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 29, 2024, 10:48 IST

सारांश

NTPC Green Energy Shares इशू प्राइस पर 22% से ज्यादा प्रीमियम पर चल रहे हैं। गुरुवार को कंपनी के शेयर्स में 4.6% का उछाल देखा गया था जबकि ये बुधवार को 3% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट बनाती है कंपनी

NTPC Green Energy के शेयर्स शुक्रवार को 3.32% बढ़त के साथ ₹132/शेयर पर पहुंच गया। कंपनी NTPC के लिए अक्षय ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स बनाती है। स्टॉक इसके साथ ही ₹108 के इशू प्राइस पर 22% के ऊपर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले BSE पर NTPC Green Energy स्टॉक ₹132.25 पर गुरुवार को पहुंचे थे। कंपनी के शेयर्स बुधवार 27 नवंबर को इशू प्राइस से 3% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। NTPC Green Energy महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। ये अक्षय ऊर्जा में सौर और पवन ऊर्जा के प्रॉजेक्ट्स मैनेज करती है।

IPO को 2.40 गुना सब्सक्राइब किया गया था। ₹10,000 करोड़ के शेयर्स के लिए प्राइस बैंड ₹102- ₹108/ शेयर रखा गया था। इसके ऊपरी स्तर पर आने वाले कैपिटल का कुुछ हिस्सा सब्सिडियरी NTPC Renewable Energy Ltd के कर्जों को चुकाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

NGEL NTPC के लिए ग्रीन बिजनेस संभालती है। NTPC के ग्रीन एनर्जी प्रॉजेक्ट्स के जरिए वित्तीय वर्ष 2032 तक 60GW उत्पादन का टारगेट है। कंपनी देश में सोलर और पवन ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स के मामले में काफी आगे है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख