return to news
  1. Niva Bupa IPO Listing: आईपीओ प्राइस से 6 परसेंट ऊपर लिस्ट हुआ स्टॉक, ये बातें ध्यान में रखना जरूर

मार्केट न्यूज़

Niva Bupa IPO Listing: आईपीओ प्राइस से 6 परसेंट ऊपर लिस्ट हुआ स्टॉक, ये बातें ध्यान में रखना जरूर

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 11:02 IST

सारांश

Niva Bupa IPO की लिस्टिंग आज हो गई है। निवा बूपा का स्टॉक आईपीओ प्राइस से 6 परसेंट ऊपर लिस्ट हुआ है। इस तरह से कंपनी के शेयर की मार्केट में एंट्री पॉजिटिव मानी जा रही है।

Niva Bupa का स्टॉक IPO से 6 परसेंट ऊपर हुआ लिस्ट

Niva Bupa का स्टॉक IPO से 6 परसेंट ऊपर हुआ लिस्ट

Niva Bupa IPO लिस्टिंग हो चुकी है और इसका स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 6 परसेंट चढ़कर लिस्ट हुआ है। प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी निवा बूपा के आईपीओ को इस तरह से मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ प्राइस 74 रुपये रखा गया था, आज यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 78.50 रुपये पर और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 78.14 रुपये में लिस्ट हुआ है। इस तरह से निवा बूपा आईपीओ को 6 परसेंट का लिस्टिंग फायदा मिला है। लिस्टिंग के बाद से निवा बूपा के स्टॉक में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और पहले आधे घंटे में निवा बूपा शेयर प्राइस 81 रुपये तक भी गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Niva Bupa IPO

निवा बूपा का 2200 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 नवंबर को खुला था और यह 11 नवंबर को बंद हुआ। ओवरऑल अगर बात करें तो निवा बूपा आईपीओ 1.9 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था, इसके बाद से इन्वेस्टर्स को आईपीओ की लिस्टिंग की इंतजार था। निवा बूपा आईपीओ में क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनव बायर्स (QIB) का हिस्सा 2.17 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NIIs) का हिस्सा .71 और रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 2.88 गुना भरा था। वहीं QIB के लिए 50 फीसदी और NIIs के लिए 15 फीसदी रिजर्व था। निवा बूपा आईपीओ में कुल 800 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी हुए हैं।

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का फाइनेंशियल कैसा है

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का प्रॉफिट फाइनेंशियल ईयर 2024 में 81.85 करोड़ रुपये था। वहीं 2023 फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो उस समय कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.5 करोड़ रुपये था। जून 2024 क्वार्टर खत्म होते-होते कंपनी ने 18.8 करोड़ रुपये का घाटा खाया, पिछले साल के इसी पीरियड के 72.2 करोड़ रुपये के घाटे से कम है।

कैसा रहा है कंपनी का ओवरऑल प्रदर्शन

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में 17.29 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा किया हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में कुछ बढ़ा है, पिछले साल यह 16.24 फीसदी था।

डिस्क्लेमर: हम किसी विशेष स्टॉक, सिक्योरिटीज या ट्रेडिंग स्ट्रैटजी को रेकमंड नहीं करते हैं। यहां दी गई किसी भी स्टॉक की जानकारी सिर्फ आपके एनालिसिस के लिए है। इन्वेस्ट करने से पहले अपना निर्णय खुद लें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख