return to news
  1. Neelam Linens and Garments की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 66% प्रीमियम पर लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Neelam Linens and Garments की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 66% प्रीमियम पर लिस्टिंग

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 18, 2024, 13:31 IST

सारांश

Neelam Linens and Garments के शेयर्स NSE SME पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ लिस्ट हुए। Issue Price पर 66% प्रीमियम के साथ कंपनी के शेयर्स ₹40 पर लिस्ट हुए। कंपनी के IPO सब्सक्रिप्शन के दौरान दिखा था इसके शेयर्स की मांग कितनी है।

शेयर सूची

IPO सब्सक्रिप्शन के दौरान दिखी थी भारी मांग

IPO सब्सक्रिप्शन के दौरान दिखी थी भारी मांग

Neelam Linen and Garments Limited ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। सोमवार को NSE SME पर कंपनी के शेयर ₹24 के इशू प्राइस पर 66.87% प्रीमियम के साथ ₹40.05 पर लिस्ट हुए। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और जल्द ही शेयरों के दाम नीचे खिसककर करीब ₹38 पर पहुंच गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां इस्तेमाल होगा कैपिटल?

कंपनी इससे जुटाए कैपिटल का इस्तेमाल कढ़ाई करने के लिए जरूरी मशीनों को खरीदने, बकाये चुकाने और सामान्य खर्चों के लिए करेगी। नीलम लिनेन बेडशीट, तकिया कवर, तौलिए वगैरह बनाती है और इसका बाजार विदेशों में भी है।

भारी थी मांग

कंपनी का IPO 8 नवंबर से 12 नवंबर तक खुला था। NSE SME इशू के 36.06 लाख शेयर ऑफर पर थे, जबकि 33.19 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बिडिंग हुई है। रीटेल में ऑफर पर 18 लाख शेयर थे जबकि बुकिंग 10.4 करोड़ शेयरों की हो गई जिससे इसकी मांग का पता चलता है।

Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने ऑफर पर 10.32 लाख शेयर्स के मुकाबले लगभग 1.59 करोड़ शेयर्स पर बिडिंग की थी। फ्रेश इशू के लिए 54.18 लाख शेयर्स थे। इसका प्राइस बैंड ₹20-24 रखा गया था। लॉट साइज 6000 शेयर्स का था जिनकी कुल कीमत ₹1.44 लाख थी।

NSE SME इशू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है। पब्लिक इश्यू के लिए रजिस्ट्रार पूर्वा शेयरजिस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख