return to news
  1. Modern Diagnostic & Research Centre के शेयरों का कैसा रहा डेब्यू? BSE SME पर कितने प्रॉफिट पर हुआ लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Modern Diagnostic & Research Centre के शेयरों का कैसा रहा डेब्यू? BSE SME पर कितने प्रॉफिट पर हुआ लिस्ट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड January 07, 2026, 10:46 IST

सारांश

Modern Diagnostic & Research Centre Share Price: SME IPO मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है। इसके शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए और निवेशकों को प्रति शेयर करीब 11% का फायदा मिला।

मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर

मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हो गए।

Modern Diagnostic & Research Centre Shares: मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एसएमई पर लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग में निवेशकों को प्रति शेयर 10.56% यानी कि करीब 9.50 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर आईपीओ 36.89 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू था। जिसमें 36.89 करोड़ रुपये के कुल .41 करोड़ फ्रेश शेयर शामिल थे। यह एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 दिसंबर को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 2 जनवरी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

मॉडर्न डायग्नोस्टिक आईपीओ को 376.90 गुना सब्सक्राइब किया गय था। 2 जनवर शाम 6:19:32 बजे (तीसरा दिन) तक रिटेल इन्वेस्टरों की कैटेगरी में सार्वजनिक निर्गम को 342.46 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 193.51 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 702.08 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

IPO से जुटाए फंड का क्या करेगी कंपनी?

डायग्नॉस्टिक सेंटर और प्रयोगशालाओं के लिए मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय की फंडिंग के लिए 20.69 करोड़ रुपये, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता की फंडिंग के लिए 8 करोड़ रुपये, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों का पुनर्भुगतान के लिए 1 करोड़ रुपये और सामान्य कॉर्पोरेट खर्च के लिए 3.33 करोड़ रुपये इस्तेमाल किए जाएंगे।

मॉडर्न डायग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के बारे में

1985 में स्थापित मॉडर्न डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड (एमडीआरसी) भारत में एक डायग्नोस्टिक चेन है, जो पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सर्विसेज की व्यापक सीरीज देती है। कंपनी विश्वसनीय डायग्नोस्टिक टेस्ट, घर से नमूना कलेक्शन, ऑनलाइन रिपोर्ट और संस्थागत ग्राहकों और मरीजों की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर अनुकूलित टेस्ट पैकेज प्रदान करती है। कंपनी 8 राज्यों में 21 केंद्रों (18 प्रयोगशालाएं, 3 डायग्नोस्टिक केंद्र) का संचालन करती है, जो अल्ट्रासाउंड, सीटी, एमआरआई, एक्स-रे, ईसीजी, पीएफटी जैसी डायग्नोस्टिक सर्विसेज और हार्ट एंड न्यूरो देखभाल के लिए विशेष प्रयोगशालाएं प्रदान करती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख