return to news
  1. Inventurus Knowledge Solutions: NSE, BSE पर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर, अपडेट्स यहां

मार्केट न्यूज़

Inventurus Knowledge Solutions: NSE, BSE पर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर, अपडेट्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 19, 2024, 13:41 IST

सारांश

आउट-पेशेंट, इन-पेशेंट केयर संगठनों के लिए पार्टनर का काम करने वाली Inventurus Knowledge Solutions हेल्थकेयर संगठनों को बेहतर क्लिनिकल केयर देने और आबादी के स्वास्थ्य को बेहतर करने में योगदान देती है।

पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल का IPO, प्रमोटर्स को जाएगा कैपिटल

पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल का IPO, प्रमोटर्स को जाएगा कैपिटल

टेक्नॉलजी बेस्ड हेल्थकेयर सलूशन प्रोवाइडर कंपनी Inventurus Knowledge Solutions के शेयर गुरुवार, 19 दिसंबर को स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इशू प्राइस से 42.96% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद ये 1.99% की गिरावट के साथ ₹1,862.2/शेयर पर खिसक गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, BSE पर ये of 39.65% प्रीमियम के साथ ₹1,856/शेयर की कीमत पर लिस्ट हुए थे। दोपहर 12:32 बजे ये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 0.90% की बढ़त के साथ ₹1,917.15 के भाव पर पहुंच गए थे। इससे पहले ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में कंपनी ने ₹1,120.18 करोड़ कैपिटल जुटा लिया था।

क्या है लक्ष्य?

यह इशू पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल था यानी इससे आने वाला कैपिटल सिर्फ प्रमोटर्स के खाते में जाएगा, कंपनी के नहीं। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1,265-₹1,329 का तय किया है। खुदरा निवेशकों की ऐप्लिकेशन के लिए लॉट साइज 11 शेयर्स का है जिनकी कुल कीमत ₹14,619 है। कंपनी का लक्ष्य इस पब्लिक ऑफरिंग के जरिए ₹2,497.92 करोड़ जुटाने का है।

क्या करती है कंपनी?

आउट-पेशेंट, इन-पेशेंट केयर संगठनों के लिए पार्टनर का काम करने वाली Inventurus Knowledge Solutions हेल्थकेयर संगठनों को बेहतर क्लिनिकल केयर देने और आबादी के स्वास्थ्य को बेहतर करने में योगदान देती है। सितंबर, 2024 के आखिर तक Inventurus Knowledge Solutions के 778 हेल्थकेयर संगठन क्लाइंट्स बन गए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख