return to news
  1. Infonative Solutions IPO Listing: निवेशकों को लिस्टिंग पर 20% का नुकसान, ₹79 का शेयर ₹63.20 पर लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Infonative Solutions IPO Listing: निवेशकों को लिस्टिंग पर 20% का नुकसान, ₹79 का शेयर ₹63.20 पर लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 08, 2025, 10:02 IST

सारांश

Infonative Solutions IPO: इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 4.35 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में निवेशकों ने 1.36 करोड़ इक्विकी शेयरों के लिए अप्लाई किया, जबकि ऑफर पर 31.28 लाख शेयर थे।

Infonative Solutions IPO: इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस का आईपीओ 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Infonative Solutions IPO: इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस का आईपीओ 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Infonative Solutions IPO: इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों की आज शेयर बाजार में एंट्री हो गई है। कंपनी के निवेशकों को इसकी लिस्टिंग पर तगड़ा झटका लगा है। यह शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर 63.20 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका इश्यू प्राइस 79 रुपये था। इस तरह निवेशकों को हर शेयर पर 15.80 रुपये या 20 फीसदी का नुकसान हो गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी गिरावट जारी रही। इस समय यह शेयर कुल 24 फीसदी टूटकर 60.04 रुपये क भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 71.13 करोड़ रुपये है।

Infonative Solutions IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 4.35 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में निवेशकों ने 1.36 करोड़ इक्विकी शेयरों के लिए अप्लाई किया, जबकि ऑफर पर 31.28 लाख शेयर थे।

इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 18.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 4.25 गुना भर गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.94 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Infonative Solutions IPO के बारे में

इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस का आईपीओ 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए ऑफर प्राइस 79 रुपये था। आईपीओ का इश्यू साइज 24.71 करोड़ रुपये था, जिसमें 31.28 लाख नए शेयर जारी किए गए।

नई दिल्ली की कंपनी Infomative Solutions ई-लर्निंग कंटेंट, सर्विस और कोर्सवेयर बनाती है, और क्लाउड-आधारित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) जैसी दूसरी सेवाएं देती है।

Infonative Solutions कहां करेगी फंड का इस्तेमाल?

कंपनी इस राशि में से ₹7.35 करोड़ का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट्स, कोर्सेज़ और LMS में नए फीचर्स बनाने के लिए करेगी, और लैपटॉप खरीदने के लिए भी। इसके अलावा ₹5 करोड़ वर्किं कैपिटल के लिए खर्च किए जाएंगे। बची हुई रकम का उपयोग सामान्य कंपनी के कामों और भविष्य की अधिग्रहण योजनाओं के लिए किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख