return to news
  1. Groww का मार्केट कैप Q2 नतीजों के बाद एक बार फिर ₹1 लाख करोड़ के पार, IPO निवेशक अभी भी करीब 67% मुनाफे पर

मार्केट न्यूज़

Groww का मार्केट कैप Q2 नतीजों के बाद एक बार फिर ₹1 लाख करोड़ के पार, IPO निवेशक अभी भी करीब 67% मुनाफे पर

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 21, 2025, 11:25 IST

सारांश

Groww की पेरेंट फर्म बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट शुक्रवार, 21 नवंबर को फाइनेंशियल ईयर (Q2 FY26) की दूसरी तिमाही में 12% बढ़कर ₹471 करोड़ हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह ₹420 करोड़ था।

शेयर सूची

GROWW
--
Groww share

Groww के शेयरों की लिस्टिंग 12 नवंबर को 14 परसेंट प्रीमियम पर हुई थी।

Groww Market Cap: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में आज 21 नवंबर को जमकर खरीदारी हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर करीब 6.44 फीसदी बढ़कर 166.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ स्टॉक में दो सेशन की गिरावट का सिलसिला टूट गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक बार फिर 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, कंपनी ने FY26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मजबूत आंकड़े पेश किए हैं। इस खबर के बाद आज यह शेयर एक बार फिर चढ़ गया है। बता दें कि स्टॉक का रिकॉर्ड हाई 193.91 रुपये है, जिसे इसने 18 नवंबर को छू लिया था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

ग्रो की पेरेंट फर्म बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट शुक्रवार, 21 नवंबर को फाइनेंशियल ईयर (Q2 FY26) की दूसरी तिमाही में 12% बढ़कर ₹471 करोड़ हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह ₹420 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू जुलाई से सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 9.4% घटकर ₹1019 करोड़ रह गया, जबकि Q2 FY25 में यह ₹1,125 करोड़ था।

इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट, जिसे EBITDA भी कहते हैं, पिछले साल इसी अवधि में ₹550 करोड़ के मुकाबले 10% बढ़कर ₹604 करोड़ हो गया। इसका EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 59.29% हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 48.88% था। कंपनी की नेट इनकम इस तिमाही में 7.7% घटकर ₹1071 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,160 करोड़ थी।

IPO निवेशक अभी भी करीब 67% मुनाफे पर

Groww के शेयरों की लिस्टिंग 12 नवंबर को हुई थी। इसके शेयर BSE पर IPO प्राइस से 14 परसेंट प्रीमियम के साथ 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 95-100 रुपये प्रति शेयर था। दूसरी तरफ, NSE पर यह स्टॉक 112 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुला था। हालांकि इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर जितना मुनाफा हुआ, उससे कहीं ज्यादा रिटर्न लिस्टिंग के बाद मिला।

12 नवंबर को लिस्टिंग के बाद Groww के शेयरों में लगातार तेजी देखी गई। इसके चलते स्टॉक सिर्फ 5 सेशन में अपने IPO प्राइस से लगभग 94 परसेंट बढ़ गया। हालांकि, इसके बाद इसके शेयरों में कुछ गिरावट भी आई। आज के शेयर प्राइस के हिसाब से इसके IPO निवेशक अभी भी करीब 67 फीसदी मुनाफे पर बैठे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख