return to news
  1. Eleganz Interiors NSE SME पर धड़ाम, 6% डिस्काउंट से लिस्टिंग के बाद लगा 5% लोअर सर्किट

मार्केट न्यूज़

Eleganz Interiors NSE SME पर धड़ाम, 6% डिस्काउंट से लिस्टिंग के बाद लगा 5% लोअर सर्किट

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 14, 2025, 13:26 IST

सारांश

Eleganz Interiors Listing: शुरुआती कारोबार में 7.73 लाख शेयर्स ट्रेड हो गए जिनकी कुल ट्रेडिंग वैल्यू ₹9.36 करोड़ रही। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹261.93 करोड़ रहा।

Eleganz Interiors ने ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में ₹22.23 करोड़ जुटाए थे।

Eleganz Interiors ने ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में ₹22.23 करोड़ जुटाए थे।

इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी Eleganz Interiors ने शुक्रवार, 14 फरवरी को स्टॉक मार्केट पर कमजोर शुरुआत की। कंपनी के शेयर्स 6% प्रीमियम के साथ ₹122 प्रति शेयर के भाव पर NSE SME पर उतरे। इसके आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) के लिए इशू प्राइस ₹130 प्रति शेयर तय किया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लिस्टिंग पर कितना घाटा?

लिस्ट होने के कुछ ही मिनटों में शेयर्स गोता लगाते हुए 5% नीचे खिसक गया जहां ₹115.9 प्रति शेयर के भाव पर लोअर सर्किट लग गया। शुरुआती कारोबार में 7.73 लाख शेयर्स ट्रेड हो गए जिनकी कुल ट्रेडिंग वैल्यू ₹9.36 करोड़ रही। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹261.93 करोड़ रहा।

Eleganz Interiors आईपीओ पर निवेश करने के लिए न्यूनतम सीमा 1000 शेयर्स का एक लॉट थी। इस हिसाब से न्यूनतम निवेश ₹1,30,000 का होता है। ऐसे में जिन निवेशकों की बोली सफल रही होगी, उन्हें ₹8000 प्रति लॉट का घाटा झेलना पड़ा होगा।

निवेशकों का रिस्पॉन्स

पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान Eleganz Interiors के आईपीओ पर 30.7 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसमें ऑफर किए गए 39.94 लाख इक्विटी शेयर्स के बदले 12.27 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी थी। पूरी तरह नए शेयर्स की इस सेल के लिए प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर तय किया गया था।

पब्लिक सब्सक्रिप्शन को खुलने के पहले Eleganz Interiors ने ऐंकर इन्वेस्टर राउंड में ₹22.23 करोड़ जुटा लिए थे। इस आईपीओ में ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं था। इसलिए इससे आने वाला कैपिटल कंपनी को मिलता, प्रमोटर्स को नहीं।

सब्सक्रिप्शन के लिए योग्य-संस्थागत खरीददारों (Qualified Institutional Buyers, QIBs) के लिए इशू का 50% रिजर्व रखा गया था। इसी तरह खुदरा निवेशकों के लिए 35% और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15% हिस्सा रिजर्व था।

क्या करती है कंपनी?

कॉर्पोरेट और कमर्शल स्पेसेज से जुड़े इंटीरियर डिजाइनिंग सलूशन्स देने वाली Eleganz Interiors आईटी से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, फार्मा समेत अलग-अलग सेक्टर्स में काम करती है। यह 200 से ज्यादा प्रॉजेक्ट्स पूरे कर चुकी है जिसमें 45 लाख स्क्वेयर फीट से ज्यादा स्पेस को कवर किया जा चुका है।

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) की संस्थापक सदस्य कंपनी ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिसेज को प्रमोट करती है। इसे प्लेटिनम और गोल्ड LEED सर्टिफिकेशन्स भी मिल चुके हैं।

क्या होगा कैपिटल का?

कंपनी का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल अपने पुराने बकाये चुकाने में करने का था। इसके अलावा इसे वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें भी इससे पूरी की जानी थीं। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से कंपनी को बाजार में उपस्थिति दर्ज करने और ब्रांड इमेज को मजबूत करने की उम्मीद थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख