सभी तस्वीरें: Shutterstock
मुनाफा किसी भी बिजनेस के लिए बहुत जरूरी होता है। यहां भारत की टॉप 10 कंपनियां दी गई हैं जिन्होंने FY25 में सबसे ज्यादा नेट प्रॉफिट कमाया।
मुनाफा: ₹77,561 करोड़
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI सबसे ऊपर है। पिछले 5 सालों में इसका मुनाफा 31% की दर से बढ़ा है।
मुनाफा: ₹70,792 करोड़
भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC दूसरे नंबर पर है। इसका मुनाफा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
मुनाफा: ₹69,648 करोड़
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस तीसरे स्थान पर है। इसने FY25 में ₹10 लाख करोड़ की नेटवर्थ भी पार कर ली।
मुनाफा: ₹51,029 करोड़
यह पहली बार है जब ICICI बैंक का मुनाफा ₹50,000 करोड़ के पार गया है।
मुनाफा: ₹48,553 करोड़
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS पांचवे नंबर पर है। इसका मुनाफा धीमी गति से बढ़ा है।
मुनाफा: ₹48,320 करोड़
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले अच्छा बढ़ा है।
मुनाफा: ₹36,226 करोड़
कंपनी का इस साल मुनाफा 26% गिरा है, फिर भी ONGC टॉप 10 में बनी हुई है।
मुनाफा: ₹35,358 करोड़
सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने भी पिछले 5 सालों में 16% की दर से मुनाफा बढ़ाया है।
मुनाफा: ₹34,747 करोड़
ITC का मुनाफा इस साल 70% बढ़ा है, जिससे वह फिर से टॉप 10 में आ गई है।
मुनाफा: ₹33,556 करोड़
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है।
अगली स्टोरी पढ़ें