Images: Shutterstock
सोने की कीमतों में इस साल जबरदस्त उछाल दिखा है। कई ग्लोबल ब्रोकरेज का अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।
मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि 2026 के मध्य तक सोने की कीमत $4,500 प्रति औंस तक जा सकती है। वजह है ETF निवेश और सेंट्रल बैंकों की खरीद।
जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 की आखिरी तिमाही तक सोना $5055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यानी करीब 26% का मुनाफा हो सकता है।
HSBC कहता है कि 2025 के अंत तक सोना $4,600 प्रति औंस तक जा सकता है। ब्याज दरों में कटौती और आर्थिक अनिश्चितता इसकी मुख्य वजहें हैं।
बैंक ऑफ अमेरिका ने भी 2026 के सोने के आउटलुक को बढ़ाकर $5000 कर दिया है। यह मानता है कि सोना एक सुरक्षित निवेश बना रहेगा।
गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दिसंबर 2026 तक सोने की कीमत $4,900 प्रति औंस तक पहुँच सकती है। निवेशकों की सेफ हेवन मांग मजबूत है।
UBS का कहना है कि अगर वास्तविक ब्याज दरें नकारात्मक हुईं, तो सोना $4700 तक उछल सकता है। यानी ब्याज दरें कीमतों की दिशा तय करेंगी।
कुल मिलाकर ज्यादातर ग्लोबल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोना अगले वर्षों में मजबूत रहेगा। निवेशक सोने को सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने वाले विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
अगली स्टोरी पढ़ें