सभी तस्वीरें: Shutterstock
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ सोने-चांदी की कीमतें लगातार नया रिकॉर्ड बना रही हैं। दिवाली और धनतेरस के चलते इनकी डिमांड आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।
धनतेरस इस साल शनिवार, 18 अक्टूबर को है। मुहूर्त शाम 6:55 बजे से 8:25 बजे तक रहेगा, जो सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
धनतेरस से पहले सोना ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,35,000 प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं।
वैश्विक बाजार में सोना लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका की फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की संभावनाओं से सोने की मांग बढ़ रही है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना धनतेरस तक ₹112000 से ₹120000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹125000 से ₹135000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
कई एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले 7 वर्षों में सोने की कीमत ₹2.40 लाख से ₹3.61 लाख तक पहुंच सकती है। शॉर्ट टर्म में हल्की गिरावट 2-5 प्रतिशत तक हो सकती है।
खरीदारी करते समय केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना-चांदी ही खरीदें। डिजिटल गोल्ड, बार और सिक्के भी आसान विकल्प हैं। गहनों की मेकिंग चार्ज जरूर जांचें।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना केवल परंपरा नहीं, बल्कि निवेश का अहम फैसला भी है। सोच-समझकर और प्रमाणित स्रोत से ही खरीदारी करना सबसे सुरक्षित है।
अगली स्टोरी पढ़ें