2024 सिविल सर्विसेज Mains की परीक्षा में अर्थशास्त्र के सात सवाल 

मार्च 21, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।

2024 सिविल सर्विसेज Mains की परीक्षा में अर्थशास्त्र के दो पेपर हुए। इन दो पेपर्स में अर्थशास्त्र से जुड़े वैसे तो काफी सवाल थे, चलिए यहां हम इनमें से 10 सवाल आपको बताते हैं।

सिविल सर्विसेज में सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाते हैं और आपको अपनी चुनी हुई भाषा में इसका जवाब देना होता है। जवाब 150 शब्दों में देना होता है।

मुद्रा की पूर्ति को नियंत्रित करने में राजकोषीय बिल (treasury bills) की भूमिका का परीक्षण कीजिए। 

ब्याज के नव-प्रतिष्ठित ऋण-योग्य सिद्धांत (Neoclassical Loanable Funds Theory) की प्रमुख मान्यताओं का विवरण दीजिए।

एकाधिरात्मक प्रतियोगिता के अंतर्गत एक फर्म के अल्पकालीन और दीर्धकालीन संतुलन का वर्णन कीजिए।

विकास के संदर्भ में प्रति व्यक्ति जीडीपी एक अपरिष्कृत सूचक है। आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।

उच्च प्रशुल्क (ज्यादा टैरिफ) रोजगार में वृद्धि न करके मात्र बेरोजगारों का पुनर्वितरण करते हैं, क्या आप इस कथन से सहमत हैं? समझाइए।

विवेचना कीजिए कि ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा विकसित रेवले व्यवस्था क्यों भारत के हितों के विरुद्ध गई।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के क्या निहितार्थ हैं? ये सभी सवाल upsc.gov.in वेबसाइट से लिए गए हैं।

स्टार्टअप का है प्लान, तो ये सरकारी योजनाएं आएंगी काम

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें