रागी, ज्वार, बाजरा... भारत के इन 6 सुपरग्रेन्स की दीवानी है दुनिया

17 मार्च 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock

श्रीअन्न यानी मोटे अनाज या मिलेट्स को न्यूट्री-सीरयल्स या 'सुपरग्रेन' भी कहते हैं। भारत दुनिया में मिलेट्स का सबसे बड़ा उत्पादक है।(सोर्स: FAO, 2023)

मिलेट्स न सिर्फ प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषण से भरपूर होते हैं, पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

जलवायु परिवर्तन के बीच ज्यादा तापमान, कम पानी और बिना केमिकल्स पर निर्भर हुए पैदा होने वाले मिलेट्स को 'भविष्य की फसल' तक कहते हैं।

मिलेट्स की खेती के लिए किसानों को कम पानी चाहिए होता है जिससे सिंचाई पर खर्च और हीट वेव जैसे मौसम की मार की चिंता कम होती है। 

FY24 में देश में मिलेट्स का 15.39 मिलियन मेट्रिक टन उत्पादन हुआ था जबकि अमेरिका, जर्मनी, UAE, सऊदी, नेपाल जैसे देशों को कुल 1.46 लाख मेट्रिक टन निर्यात भी किया गया।(सोर्स: apeda.gov.in)

यहां देखते हैं, कहां पैदा होते हैं 6 खास मिलेट्स जिनसे बदलते लाइफस्टाइल के बीच सेहत को फायदा भी होता है और किसानों की आमदनी में इजाफा भी।

यानी फिंगर मिलेट में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। साथ ही प्रोटीन, विटामिन, फाइबर से भरपूर होती है। 

सोर्स: static.pib.gov.in

1. रागी 

ये ज्यादातर कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा में होती है।

सोर्स: static.pib.gov.in

यानी पर्ल मिलेट ग्लूटेन फ्री होती है। इसमें भी हाई प्रोटीन के अलावा आयरन, जिंक और फाइबर होता है। 

सोर्स: static.pib.gov.in

2. बाजरा 

भारत में सबसे ज्यादा बाजरा राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में होता है। 

सोर्स: static.pib.gov.in

ज्वार या सोरगम दुनिया में सबसे ज्यादा पैदा किया जाने वाला 5वां मोटा अनाज है। ये पोषण के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अहम है। 

सोर्स: static.pib.gov.in

3. ज्वार

सबसे ज्यादा पैदावार महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में होती है।

सोर्स: static.pib.gov.in

यानी कंगनी या कौनी सबसे ज्यादा पैदा किया जाने वाला दूसरा मोटा अनाज है। इसमें फाइबर-प्रोटीन होता ही है, ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होती है।

सोर्स: pmfme.mofpi.gov.in

4. फॉक्सटेल 

ये आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार में होती है।

सोर्स: pmfme.mofpi.gov.in

कम पानी में पैदा होने वाले ग्लूटेन फ्री प्रोसो मिलेट से कॉलेस्टेरोल और दिल की बीमारियों से लेकर ब्रेस्ट कैंसर तक का जोखिम कम होता है। 

सोर्स: www.millets.res.in

5. प्रोसो मिलेट

भारत में ये मध्य प्रदेश, यूपी,बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में पैदा होता है।

सोर्स: www.millets.res.in

हाई प्रोटीन और कम फैट वाले कोडो मिलेट से बीपी और कॉलेस्टेरॉल कम होता है, नर्वस सिस्टम मजबूत होता है।

6. कोडो मिलेट

सोर्स: www.millets.res.in

इसके उत्पादन में राजस्थान, यूपी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश आगे हैं।

सोर्स: www.millets.res.in

8 स्पेस मिशन सूरज पर रखे हैं नजर, भारत से है ये

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें